मानेसर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय होने के मामले में हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, जो करेगा वो भरेगा, जो कुछ ये करते रहे है, वो सब कुछ सामने आ गया है, कोर्ट क्या फैसला करता है, उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते। विज शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नहीं रही व भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत सिर्फ चुनाव जीतने और वोट पाने के लिए की है, पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार ने लगभग 1500 एंटी सोशल एलिमेंट्स को जेल में डाला है और बाकियों के पीछे लगी हुई है। विज ने हुड्डा से सवाल करते हुए पूछा कि वे बताए उन्होंने अपने राज में कितने एंटी सोशल एलिमेंट्स को पकड़वाया। यह हमारी ही सरकार कर रही है क्योंकि बाकि सरकारों के साथ तो यह मिले जुले होते हैं।