फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति को स्कूल में पढ़ाई जानी चाहिए श्रीमद्भागवत गीता: अनिल विज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:58 PM IST

हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमद्भागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए। विज सोमवार को मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तराखंड के बाद हरियाणा में भी श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था और हरियाणा के बच्चों को यह जानने का अधिकार है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता में क्या ज्ञान दिया था, इसलिए श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें