फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अगर कोई देश का सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो हैं राहुल गांधी: अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार के मामले में प्रतिक्रिया देते हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा है, तो राहुल गांधी के भारतीय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रश्नचिन्ह है भी क्योंकि राहुल गांधी चाइना को लेकर भारत का विरोध करते हैं, कभी सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते हैं। अभी ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने एक बार भी सेना को नहीं सराहा, न ही सरकार को सराहा, उलटा वो सबूत मांग रहे हैं बल्कि सवाल ही खड़े किए। मंत्री विज बोले कि पाकिस्तान कांग्रेस का ही बच्चा है। पाकिस्तान को कांग्रेस ने 10 लाख लोगों की बलि देकर बनवाया। करोड़ों लोगों को घर व संपत्ति छोड़कर विस्थापित होने के लिए बनाया, इसलिए पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है और बच्चे से माता-पिता को प्रेम होता है, लेकिन इस बीच वह देश के दुश्मन बन गए हैं। आज अगर देश का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह राहुल गांधी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए पूछा था कि आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जगह पर कब्जा कर लिया है, अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, क्योंकि यहां कोई नौकरियां नहीं हैं, इस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज बोले कि राहुल गांधी का कुछ बड़े पारिवारिक घरानों से संबंध है और उनके कहने से ही यह दूसरे पारिवारिक घरानों का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनकी मनचाही भाषा बोलते हैं। देश की अर्थव्यवस्था ने इतनी तरक्की की है कि यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री की सोच, उनका विजन देश को आगे बढ़ने का है और जल्द हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे ऊंचाई पर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें