फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह बना रही संगठन: मंत्री अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी। इन्हें संगठन बनाना भी नहीं आता है। कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है। विज ने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मंडल के चुनाव होते हैं फिर जिले के चुनाव होते हैं। इसके बाद प्रदेश के चुनाव होते हैं और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते हैं लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें