फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी अंबाला ने किया मतदान केंद्रों का निरिक्षण, बोले-अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। गांव घेल, नसीरपुर, आईटीआई, सरकारी स्कूल प्रेम नगर, गांव काकरू और मंडोर सहित कई महत्वपूर्ण बूथों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा घेरे का जायजा लिया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले या अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें, कमांडो रिजर्व पूरी तरह तैयार हैं। मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत करते हुए एसपी शेखावत ने अपील की कि वह बिना किसी डर या दबाव के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट कीमती है। शांतिपूर्वक तरीके से अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें