संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने एचटेट की परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह 4.30 बजे बसों का संचालन शुरु कर दिया था। वहीं अड्डे पर आने वाले परीक्षार्थियों को बसों की जानकारी देने के लिए उद्धोषण प्रणाली का लगातार इस्तेमाल किया गया। दोपहर लगभग 11:30 बजे तक 15 बसों का आवागमन अंबाला और पंचकूला के बीच हो चुका था। वहीं 20 के करीब चालक व परिचालकों को 10 अतिरिक्त बसों के साथ अड्डे पर तैनात रखा गया ताकि इमरजेंसी के समय इनका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं परीक्षा केंद्रों पर ठीक दोपहर 12:50 बजे परीक्षार्थियों का कड़ी सुरक्षा के बीच एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं किसी भी परीक्षार्थी को रोल नंबर के अलावा न तो पैन अंदर ले जाने दिया गया, जबकि महिला परीक्षार्थियों के हेयर बैंड भी उतरवा दिए गए। जिले में लेवल-3 पीजीटी के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 4,114 परीक्षार्थी किस्मत आजमा रहे हैं।