फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मेयर ने गिनवाए एक माह के कार्यकाल के काम, सेवा का अधिकार बोर्ड का किया अनावरण

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 01:55 PM IST

एक महीने का कार्यकाल पूरा होने पर मेयर सैलजा सचदेवा ने अपने किए गए कार्यों को गिनवाया। उन्होंने सेवा का अधिकार बोर्ड का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि निगम में पहले से काफी सुधार हुआ है। इस बारे में उनको लोगों ने भी फीडबैक दी है। निगम में लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं। अभी उनका लक्ष्य बरसाती पानी की निकासी की तैयारी करना है, इसके।लिए नालों की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के कार्य नगर निगम कर्मचारियों को समय पर करने होंगे और इस बोर्ड के माध्यम से लोग जानकारी भी ले सकेंगे कि किसी कार्य के लिए कितना समय लगता है। मेयर सचदेवा ने कहा कि महावीर पार्क का कार्य भी जल्द ही पूरा होगा और लोगों को बोटिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही बेसहारा गोवंश के लिए डंगडेहरी में गौशाला भी बनेगी, इसके लिए जगह को चिन्हित कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें