फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम: कर्मचारी बोले-साहा और अंबाला कैंट के बीच में बने ईएसआई अस्पताल

ईएसआई डिस्पेंसरी में सुविधाओं की कमी और कर्मचारियों का बढ़ता बोझ अब अंबाला में ईएसआई अस्पताल की जरूरत को दर्शा रहा है। मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में कर्मचारी और मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार उपस्थित हुए। उनके साथ सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि अंबाला में ईएसआई अस्पताल बनना चाहिए। इस अस्पताल को साहा से लेकर अंबाला कैंट के आसपास बनाना चाहिए। जिससे कि इंडस्ट्रिल एरिया के श्रमिकों व कर्मचारियों को अस्पताल का फायदा मिल सके। संवाद में उन्होंन डिस्पेंसरी में दवाओं की कमी, रेफर सिस्टम और कार्यालयों के अन्य शहरों में होने की बात को उठाया। इसके साथ ही कर्मचारियों की बात उठाने पर उन्होंने अमर उजाला की सराहना भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें