अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी कट के निकट तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी सवार रंगिया मंडी निवासी 45 वर्षीय अमरनाथ की मौत हो गई व 20 वर्षीय बेटा केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेटे केशव को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह बस सोनीपत डिपो की थी। बस की साइड लगते ही दोनों पिता-पुत्र हाईवे पर ही गिर गए थे।