फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में महिला दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जागरूकता रैली

आर्य गर्ल्स कॉलेज में एनसीसी यूनिट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना के अधिकार को बताया गया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि सशक्त महिलाएं सशक्त समाज का आधार हैं। दुनिया प्रगति तभी कर पाएगी जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है। जब हम महिलाओं की ताकत और उपलब्धियों की बात करते हैं, तो आठ मार्च का दिन खुद ब खुद एक प्रतीक बन जाता है। इस अवसर पर डॉ. रंजू, प्रो. सिल्वी, डॉ. रेखा, डॉ. सरिता, डॉ. अमनदीप मक्कड़, डॉ. प्रगति शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें