फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला छावनी में 12 वर्षीय बच्चे के जबड़े की रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन

छावनी के नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में मौख शल्य चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा द्वारा 12 वर्षीय बच्चे के निचले जबड़े में बनी रसोली का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चा पिछले करीब डेढ़ महीने से दर्द से परेशान था। वह ठीक से मुंह भी नहीं खोल पा रहा था। जबड़े में सूजन थी और भोजन करना तक संभव नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ विभाग में दिखाया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उनके पास रेफर किया गया। ओपीडी में आने के बाद बच्चे का सबसे पहले ओपीजी एक्स-रे किया गया, जिससे जबड़े में असामान्य वृद्धि का पता चला। बाद में बायोप्सी करवाई गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह एक रसोली है। डॉ. गौरव शर्मा ने पूरी टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। बच्चा सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है और दिन-ब-दिन उसकी रिकवरी हो रही है। इस प्रकार की जटिल सर्जरी आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में काफी महंगी होती है, लेकिन नागरिक अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें