फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: 19वें रोजगार मेले में 120 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में शनिवार को 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस मौके पर रेलवे बोर्ड की अतिरिक्त सदस्य (एचआर) वीरावली भुमा और डीआरएम विनोद भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में रेलवे, डाक, बैंक, बीएसएफ और एमईएस सहित विभिन्न विभागों के 120 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कर्मयोगी परामर्श ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स का जिक्र करते हुए युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया। मुख्य अतिथि वीरावली भुमा ने युवाओं को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में डीआरएम विनोद भाटिया ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें