हरियाणा के अंबाला के महेश नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर से शातिर चोर दिनदिहाड़े एक्टिवा की डिग्गी में रखी 4 लाख रुपये की राशि लेकर रफूचक्कर हो गया। चोर ने शनिवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही कबीर नगर निवासी व्यक्ति विजय बैंक से अपनी पासबुक पर एंट्री करवाकर लौटा तो एक्टिवा से पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए।