हरियाणा में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर अब एक जनवरी से कार्रवाई होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ये जानकारी दी है। विज ने कहा कि वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं लगवाने वाले व्यक्तियों को बस, रेलवे स्टेशन, मॉल्स और होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान विज ने ये भी कहा कि कोरोना से मौत पर आश्रितों को मुआवजा दिया जा रहा है।