गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में 27 साल से बीजेपी का राज है। वहीं हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार चल रही है। इस बार गुजरात के विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें लगी हैं।दरअसल पंजाब में सरकार बनाने के बाद उत्साह से भरी आम आदमी पार्टी को गुजरात में संभावनाएं दिख रही हैं। अरविंद केजरवाल की पार्टी 'आप' गुजरात में चुनाव लड़ रही है। इस वजह से गुजरात में त्रिकोणीय चुनाव माना जा रहा है। इस बीच दोनों राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी?