गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया के बयानों पर उपजे विवाद के बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी पर विवादास्पाद बयान देने के विवाद में गुरुवार को कुछ देर के लिए दिल्ली में हिरासत में लिए गए गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है। इटालिया ने इस वीडियो में एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने यह वीडियो शेयर करते हुए इटालिया पर हमला बोला।