फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव में प्रचार करने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Sat, 19 Nov 2022 04:12 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अरविंद केजरीवाल की जीत पर दावा करने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आप पर टिप्पणी की। देवेंद्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी के गुजरात चुनाव में दाखिल होने को लेकर कहा कि जब भी कोई शादी होती है तो शादी में डांसर बिना न्योते के वहां पहुंच जाते हैं। हम उन्हें नहीं बुलाते हैं, लेकिन वे फिर भी आते हैं और फिर चले जाते हैं। ठीक इसी तरह गुजरात में भी आप नाचने वालो की तरह आए हैं। ये गुजरात में आए हैं और वहां को लोगो से कई बाते कहीं हैं। इसी तरह ये गोवा में भी आए थे और वहां भी आप कुछ नहीं कर पाई थी। बता दें कि, गोवा चुनाव में आप ने सिर्फ दो सीटें ही हासिल की थी। देवेंद्र फडणवीस ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे वादे करना और झूठ बोलने के लिए तो आप को ओलंपिक अवॉर्ड मिल जाना चाहिए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें