गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस टिकट बंटवारे को लेकर रणनीति तैयार कर रही हैं। गुजरात चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के नेता इंद्रनील राजगुरु ने AAP का साथ छोड़ दिया है। इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के बाद उन्होंने ये एलान किया। पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु ने इसके खिलाफ पार्टी के अंदर विरोध भी जताया था। इंद्रनील वापस अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में चले गए हैं। सात महीने पहले ही वह कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए थे।