शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम शहीद गली, निषाद टोला निवासी 25 वर्षीय बजरंगी उर्फ बद्री निषाद पुत्र स्व. रमेश निषाद की झारखंड के बाबाधाम में हत्या कर शव पोखरे में फेंक देने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कौवाबाग ओवरब्रिज के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में परिजनों को समझकर शव को दाह संस्कार के लिए भेजा।