कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जिला परिषद रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमपी बिल्डिंग में स्थित “एक्सवाईजेड फ्लेक्स प्रिंटिंग” नामक दुकान के अंदर एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, जिससे आसपास के दुकानदारों को पहले ही संदेह हो रहा था। बुधवार को जब दुकान के आसपास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।