फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 95% पूरा, अगले महीने NHAI को होगा हैंडओवर

Rohit Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:45 AM IST

गोरखपुर से सोनौली (नेपाल बॉर्डर) जाने वाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेजी से पूरा होने की ओर है। कार्यदाई संस्था पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस परियोजना में जंगल कौड़िया से नेपाल बॉर्डर तक की सड़क को फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सड़क पर दो टोल प्लाजा भी बनाए गए हैं—एक जंगल कौड़िया में और दूसरा नौतनवा में। पीएनसी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से चल रहे हैं और सड़क का निर्माण अगले महीने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को हैंडओवर किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें