बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में मास्टरमाइंड के आरोप में जेल में बंद राहुल चौधरी का खजनी थाना क्षेत्र में हुए विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल अपने साथियों के साथ असलहों के साथ नजर आ रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खजनी में पुश्तैनी जमीन के विवाद में हुई फायरिंग के दौरान उसकी मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसी मामले में विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया था।