फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौत

गोरखपुर के बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अजवनियाँ गाँव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में तुरंत आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आशंका है कि दोनों ट्रक में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। इधर, मौके पर पुहंची पुलिस और प्रशासन ने सड़क को खाली करवाया। दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें