रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तिरंगा झंडा के पास से बुधवार को जीआरपी ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये के आस-पास बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी में हर्बट बंधा टीपीनगर के समीप रहने वाले वाराणसी के कैंट थाने के पांडेयपुर नई बस्ती निवासी राजेश कुमार भारती व राजघाट थाने के लालडिग्गी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। दोनों चोरी की मोबाइल बेचने आये थे।