गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, अव्यवस्थित पार्किंग और फोर-लेन सड़क होने के बावजूद भारी वाहनों के दबाव के कारण एक बार फिर भीषण जाम लग गया। दरअसल, यह चौराहा शहर के मुख्य मार्गों को जोड़ता है, जिससे यहां का जाम एक बड़ी समस्या बन गया है।