फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल की बड़ी खबरें मिनटों में

संदीप कुमार मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 10:20 PM IST

गोरखपुर : शपथ पत्र में तथ्य छिपाने के आरोप में भाजपा पार्षद का निर्वाचन निरस्त - पूर्व उपसभापति की मां ज्ञानती देवी वर्ष 2023 की भाजपा के टिकट पर शाहपुर वार्ड से बनी थीं पार्षद - एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नामांकन और निर्वाचन को घोषित किया अवैध - शपथ पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा नहीं करने का मामला - आदेश की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई सिद्धार्थनगर : लावारिस मानकर अंतिम संस्कार मामले में दरोगा समेत तीन निलंबित - गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद शव का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार के विरोध में ग्रामीणों एनएच जाम किया था सिद्धार्थनगर बानगंगा में डूबे तीनों दोस्तों के शव मिले, एक साथ उठीं अर्थियां, गांव में पसरा मातम - 24 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने जाल से निकाले शव, एनडीआरएफ भी रही तलाश में जुटी - विधायक ने गोताखोरों को किया सम्मानित, थाना प्रभारी ने भी दिया नकद पुरस्कार सिद्धार्थनगर लावारिस मान अंतिम संस्कार मामले में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित - गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद नहीं हो सकी मृतक की पहचान, परिजन को नहीं दी गई सूचना - एसपी ने सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल को किया निलंबित, जांच शुरू संतकबीरनगर: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार - महुली पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन किए बरामद - देवरिया, लखनऊ और बाराबंकी से वाहन चोरी करने की बात कबूली संतकबीरनगर:येलो जोन से शुरू हुई पड़ताल, महाराष्ट्र का युवक निकला साइबर ठग - गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद सूबे के साइबर क्राइम मुख्यालय ने दिए थे जांच के निर्देश - साइबर थाना संतकबीरनगर ने दर्ज की है प्राथमिकी - महाराष्ट्र के युवक ने चार राज्यों के अलग-अलग लोगों के साथ की है ठगी देवरिया: ओपीडी का पंजीकरण, कर रहे थे सर्जरी, अस्पताल सील - फॉलोअप - पथरदेवा कस्बे में गर्भस्थ शिशु की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई - बिना डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल, एसीएमओ की जांच में सामने आई अनियमितताएं देवरिया: एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने लगी सरयू नदी - नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है - दो दिन पहले नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई थी - छोटी गंडक का जलस्तर भी बढ़ रहा है देवरिया: रामपुर बुजुर्ग से बिहार जाने वाला रास्ता तीन महीने के लिए बंद - बिहार के गोपालगंज के डीएम के आदेश पर रोका गया है आवागमन - वाहनों को सलेमपुर से गुठनी होकर सिवान जाना पड़ेगा बस्ती: बीएससी फाइनल इयर की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव प्रेमी के आत्महत्या से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान नगर क्षेत्र के ग्राम मीतनपुर गांव का मामला, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बस्ती: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार - नगर थाना क्षेत्र के राजघाट में घर में फंदे से एक 22 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार को लटका मिला -परिजनों ने आनन फानन में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया, सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की बस्ती: लाल निशान छूने का आतुर सरयू... तटवर्ती गांवों में बाढ़ का कहर - विक्रमजोत ब्लॉक के दस गांव संवेदनशील, कटान शुरू होने से मची तबाही - कुदरहा के मईपुर और मदरहवा में शुरू हुए बचाव कार्य, ग्रामीणों में दहशत महराजगंज: परतावल में महिला की हत्या - रात में दो लोगों से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद - 112 पर सूचना मिलने पर पहुंची थी पुलिस - मंदबुद्धि है पति, मजदूरी कर बच्चों का पालती थी पेट महराजगंज: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार - सीसीटीवी कैमरे और गांडिव पोर्टल की मदद से पुलिस ने की मुख्य अभियुक्ता की पहचान - गिरोह में पांच महिलाएं शामिल, एक ऑटो चालक भी गिरफ्तार

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें