लगातार पड़ रही गर्मी के बीच रविवार को दोपहर में रुक-रुक बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच पारा भी नीचे आ गया है। बारिश होने से फसलों को भी फायदा हुआ है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक रुक- रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। पिछले दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पारा बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, लेकिन रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।