फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में गिरा इमली का पेड़, मची अफरा-तफरी;बड़ा हादसा टला

शनिवार को हुई बारिश के बाद पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आपदा विभाग के कार्यालय के पास एक विशाल इमली का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। दोपहर में अचानक इमली का पेड़ आपदा विभाग के कार्यालय के पास धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के कर्मचारी और फरियादी बाहर निकल आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें