सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही गोरखपुर के स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के कई स्कूलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिजल्ट आते ही टॉपर्स और उनके दोस्तों ने स्कूल कैंपस में केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर डांस किया। अभिभावक भी बच्चों की सफलता पर फूले नहीं समाए। स्कूल प्रबंधनों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस साल गोरखपुर का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले बेहतर रहा है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है।