दीवानी कचहरी परिसर के गेट पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। परिसर की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट पर आने जाने वाले लोगों की सुरक्षाकर्मियों विधिवत जांच कर रहे हैं। शहर के सिविल कोर्ट परिसर को आतंकी हमले का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।