निजीकरण के विरोध में मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कार्यालय के सामने विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के पदाधिकारियों ने ध्यानाकर्षण धरना दिया। इस दौरान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली निगम के अलग-अलग संगठनों के विभिन्न गुट और पदाधिकारी भी दिखे।