पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ाकर 350 कर दी। लंबी दूरी के साथ लोकल मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई गईं। रेलवे और कचहरी बस स्टेशन से अभ्यर्थियों को बसें उपलब्ध कराई गईं। सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। एआरएम विश्राम के अनुसार, अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था से अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई