जिला अस्पताल के नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों कान में संक्रमण और खुजली की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज कान की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गले में खराश की समस्या भी हो रही है। चिकित्सक दिशा चौधरी ने बताया कि मौसम के बदलाव से गले में खराश की शिकायत बढ़ रही है। इसके साथ ही कान में संक्रमण और खुजली के मरीज भी बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को कान की समस्या होने पर चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी।