कस्बे में सोमवार की देर रात सनसनी खेज मामला सामने आया है। मेला देखने आए किशोर की बाइक से एक व्यक्ति को चोट लग गई, जिसके कारण कुछ लोग किशोर को बुरी तरह से पीटने लगे। साथी को पीटता देखा दो किशोर बचाने आए तो उनको भी बुरी तरह पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को बचा कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई।