सेंट जॉन्स चर्च, बशारतपुर में रविवार को पाम संडे (हुजूर का रविवार) बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मसीही समाज में पाम संडे उस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है, जब प्रभु यीशु मसीह यरूशलेम में प्रवेश कर रहे थे। उस समय लोगों ने उनका स्वागत एक राजा के समान किया। उन्होंने खजूर की डालियाँ मार्ग में बिछाईं और “होशन्ना” के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। खजूर की डालियाँ शांति, विजय और सम्मान का प्रतीक मानी जाती हैं।