कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुंराघाट स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के सामने भारत-नेपाल मैत्री समाज और वीर सेनानी कल्याण संस्थान के लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।