फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीगंज भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष का स्वागत, वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

गोरखपुर के बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं और भारत माता के जयकारों के साथ रमेश गुप्ता का अभिनंदन हुआ। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद रमेश गुप्ता पहली बार बेनीगंज कार्यालय पहुंचे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पर जुट गए। गेट पर ही रमेश गुप्ता को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और नारे लगाकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत रमेश गुप्ता ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं। उनकी प्राथमिकता हर बूथ को मजबूत करना और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें