शहर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुमार हिंदी बाजार में मनबढ़ युवक ने सरेराह एक युवती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पिटाई कर दी। एक ज्वेलरी शॉप के सुरक्षाकर्मियों ने मनबढ़ की पिटाई कर युवती को बचाया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाली पीड़िता की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं युवक ने भी युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।