गोरखपुर शहर ने पहली मूसलाधार बारिश में नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। बारिश से शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों और मोहल्लों में घुटने तक पानी भर गया था। शहर का सबसे पॉश इलाका और व्यस्तमम बाजार कहे जाना वाला विजय चौक, यहां स्कूटी सवार लोग डुगरा कर पानी से बाहर अपनी स्कूटी निकाल रहे थे। इसके अलावा गोलघर, गोरखनाथ, घोषकंपनी, सिविल लाइंस, बिलंदपुर, आवास विकास, बेतियाहाता समेत अन्य इलाकों में काफी पानी भर गया था।