हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुसलमान पत्रकार समिति और गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा 'आधुनिक युग में हिंदी पत्रकारिता' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की चुनौतियों और बदलावों पर विस्तृत चर्चा हुई। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता की 200 साल की यात्रा और आधुनिक युग में इसकी भूमिका पर मंथन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार पांडेय, आनंद राय, कमल समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने शिरकत की। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास से लेकर डिजिटल युग की चुनौतियों तक पर विचार रखे।