फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

रोहित सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 04:30 PM IST

मान्यवर कांशीराम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में अंतरजनपदीय कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में 6 मार्च 2025 तक चलेगी। गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ की घोषणा के साथ SP सत्यजीत गुप्ता ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, मेंहदावल सर्व दवन सिंह, धनघटा अजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें