फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद रवि किशन ने कहा, 'शस्त्र भी चाहिए शास्त्र के साथ, बालाजी मंदिर के लड्डू में बीफ का मीट'

रोहित सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 07:08 PM IST

सांसद रवि किशन शुक्ला ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ दूरद्रष्टा संत थे। उन्होंने शिक्षा के साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य की मजबूती को लेकर जो प्रयास किए वह अनिर्वचनीय हैं। दोनों ही महंत संत के साथ योद्धा भी थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पांच सौ साल बाद राम मंदिर बन पाया है तो यह गोरक्षपीठ और इसके पीठाधीश्वरों की देन है। कहा, 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना, इसके आंदोलन शुरुआत गोरक्षपीठ से ही हुई थी। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूजा पद्धति और कर्मकांड की शिक्षा ले रहे युवाओं से अपील की। कहा, शस्त्र भी चाहिए शास्त्र के साथ। बताया खुद पुजारी का लड़का हूं। जितनी समझ है उसके हिसाब से आगे आप संत, महात्मा, पुजारी बनेंगे। लेकिन, योद्धा भी बनिए। देख ही रहें हैं बालाजी मंदिर में कैसे मटन और बीफ के मीट को पीसकर मिलाकर लड्डू तैयार कर प्रसाद हिंदुओं को दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें