14 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश सिद्धार्थ सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार गोरखपुर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण होना है। इसे लेकर 9 सितंबर को विभिन्न बैंकों की तरफ से आए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।