गोरखपुर में सोमवार को 'व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता' विषय पर एक वृहद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोरखनाथ स्थित होटल रमाडा इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, शिक्षा क्षेत्र और सरकारी विभागों के एक्सपर्ट्स शामिल हुए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार स्किल्ड बनाने और स्टार्टअप कल्चर को विकसित करने पर जोर दिया। विभाग के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम ने कैसे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकते हैं, इसे समझाया। कहा कि जिले में जल्द ही स्किल मैपिंग कराकर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।