पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में फिट इंडिया साइक्लोथान का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने स्वयं साइकिल चलाकर प्रतिभाग किया। उनके साथ कई रेल अधिकारी और खिलाड़ी भी साइक्लोथान में शामिल हुए। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस साइक्लोथान का उद्देश्य रेल कर्मियों और आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने साइकिल चलाकर खुद फिटनेस का उदाहरण पेश किया और सभी को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।