'जब कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग करते-करते थक जाएं और उनकी आवाज़ सत्ता के गलियारों तक न पहुँचे, तब कफ़न ओढ़कर भी उन्हें अपनी पीड़ा बतानी पड़ती है।' इसी भाव के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के तत्वावधान में आज डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कफ़न ओढ़कर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मार्मिक प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों और पेंशनरों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर आकर्षित करना था।