मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली, रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया एवं मारवाड़ी युवा मंच उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में गोलघर स्थित एक होटल में हृदय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. विवेक कुमार ने हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी।