विकास खंड खोराबार के जंगल गौरी नंबर-2 उर्फ अमहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला डॉक्टरों की अनुपस्थिति में संचालित हुआ। केंद्र पर तैनात डॉक्टर पारुल सिंह और डॉक्टर विनय मौर्या सुबह 11:20 बजे तक नहीं पहुंचे। मरीज डॉक्टर का इंतजार करते बैठे रहे। सरकारी निर्देश के अनुसार हर रविवार को पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगता है। इसमें डॉक्टरों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को देखना होता है। लेकिन अमहिया पीएचसी फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था। मौके पर मौजूद मरीजों ने कहा कि वे इलाज के लिए सुबह से आए हैं लेकिन डॉक्टर नहीं हैं।