फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर BRD मेडिकल कॉलेज में हुआ संवाद, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में गंगा समग्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि गोरक्ष प्रांत द्वारा सामाजिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर गहन मंथन हुआ। मुख्य वक्ता राकेश जैन ने पर्यावरण संरक्षण में सामाजिक संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र केवल नदी नहीं बल्कि संपूर्ण पर्यावरण की शुद्धता का अभियान है। प्लास्टिक मुक्त समाज और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता, मुख्य वक्ता राकेश जैन, दर्जा प्राप्त मंत्री बेचन राम, कार्यक्रम अध्यक्ष सुधा मोदी, विशिष्ट अतिथि डॉ दिलीप त्रिपाठी, राजकिशोर मिश्र तथा बीआरडी प्रधानाचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल मंचासीन रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें