सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के फुटबॉल मैदान में चल रही गोरखपुर बी डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में रविवार को धर्म स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और सनातन फुटबॉल क्लब की टीमों के बीच मैच खेला गया। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। डिफेंस और अटैक दोनों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दर्शकों ने भी मैच का पूरा आनंद लिया और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।